अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुश्तैनी खराद की आड़ में बन रहे थे तमंचे, पुलिस ने छापा मार तमंचे-पिस्टल बनाने का जखीरा किया बरामद

हमज़ा राव।

हरिद्वार। जनपद में अपराध पर सख्त नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) तैयार कर अवैध तमंचे और पिस्टल बनाता था।

पुलिस ने मौके से 06 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी .22 बोर राइफल, बड़ी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उसके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। गंगनहर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध असलहा कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नाम पता आरोपित:-

जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना – सिविल लाइन्स, जिला हरिद्वार

बरामदगी:-

1. 06 अवैध तमंचे

2. 01 अधबनी पिस्टल

3. 01 अधबनी .22 बोर राइफल

4. नाल में प्रयुक्त होने वाला .22 बोर पाईप (लम्बाई 12 इंच)

5. पीतल का पाईप 30 बोर (17 इंच) 12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच)

6. लोहे की बॉडी में प्रयुक्त होने वाला ऊपरी खांचा

7. 01 मैगजीन .22 बोर

8. 38 खोखा कारतूस .22 बोर

9. 06 जिन्दा कारतूस .22 बोर

10. 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर

11. 03 खोखा कारतूस 32 बोर

12. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव – कोतवाली गंगनहर

2. व0उ0नि0 दीप कुमार

3. उ0नि0 मुनव्वर हसन

4. उ0नि0 नवीन कुमार

5. उ0नि0 पंकज कुमार

6. अपर उप निरीक्षक मनीष कवि

7. हे0का0 इसरार अली

8. का0 नितिन

9. का0 रवि कुमार

10. का0 चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!