रुड़की पुलिस की कार्रवाई: किशोरी के अपहरण का आरोपी हिसार से गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के हिसार से दबोचा लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में रिपोर्ट कोतवाली रुड़की में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल को सौंपी गई थी। इसी क्रम में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुड़की प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे हिसार, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल, निवासी न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रुड़की प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में में उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!