अभी-अभी: पेशी के लिए जा रहे कुख्यात पर फायरिंग, दो पुलिस कर्मियों सहित तीन घायल

हरिद्वार। जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र से फायरिंग की घटना सामने आयी है। फ्लाईओवर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने रूडकी जेल से पेशी के लिए जा रही पुलिस वेन पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को थाना लक्सर क्षेत्र के फ्लाईओवर से दो बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पेशी के लिए जा रही पुलिस वेन पर फायर झोंक दिया।

घटना से हड़कंप मच गया। फायरिंग की घटना में अपराधी विनय त्यागी भी घायल हुआ है। साथ ही पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुए है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लक्सर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। आसपास के इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!