एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में गंगनहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

रूड़की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 8 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, चोरी हुए वाहनों की बरामदगी व चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने कड़ी मेहनत, सटीक सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जिसके बाद 22 मार्च को पनियाला लाठर देवा तिराहे, रुड़की क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम द्वारा तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को शक्ति विहार के पास खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे।

आरोपी नशे की लत को पूरा करने और आसान तरीके से पैसा कमाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नाम पता आरोपी:-

1- हनी कश्यप पुत्र स्व0 मैनपाल कश्यप नि0 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब कोतवाली गंगनहर हरिद्वार उम्र- 31 वर्ष

2- सलमान पुत्र मेहरबान नि0 दून पब्लिक के पीछे हजी वसी की कॉलोनी कोतवाली सिविल लाईन रुडकी हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

3- मंयक पुत्र अमरजीत नि0 कुंए वाली गली पश्चिमी अम्बर तालाब कोतवाली गंगनहर रुडकी हरिद्वार उम्र- 20 वर्ष

पुलिस टीम में:-

1- SHO मनी भूषण श्रीवास्तव

2- व0उ0नि0 दीप कुमार

3- उ0नि0 बिरेन्द्र नेगी

4- उ0नि0 नवीन कुमार

5- अ0उ0नि0 मनीष कवि

6- हे0का दुर्गा प्रसाद,

7- का0 राकेश राणा

8- का0 1319 रणवीर सिंह

9- का0 अर्जुन सिहं

10- का0 राहुल

बरामदगी…

कोतवाली गंगनहर पर पंजीकृत मुकदमो में चोरी के बरामद वाहनो का विवरण:-

1- मु0अ0सं0 106/26, धारा 303(2),317(2),3(5)BNS (मो0सा0 न0 UK08M-6277)

2- मु0अ0सं0 107/26, धारा 303(2),317(2),3(5)BNS (एक्टिवा न0 UK08AC-0882)

3- मु0अ0सं0 108/26, धारा 303(2),317(2),3(5)BNS (मो0सा0 न0 UK08D-0882)

4- मु0अ0सं0 109/26, धारा 303(2),317(2),3(5)BNS (मो0सा0 न0 UP11P-7319)

अन्य वाहनो का विवरण:-

1- स्पलेण्डर आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं है, रंग काला चैसिस नं0 MBLHA10BWFHL22647

2- स्पलेण्डर रंग काला, नम्बर प्लेट नही है (चैसिस न0 MBLHAW113MHL84812 वाहन का नम्बर UP11CD- 7685, इंजन न0- HA11EVMHL69759 )

3- स्पलेण्डर रंग काला, जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं है, (चैसिस न0 MBLHAR089JHC09916 वाहन का नम्बर UP11BJ-6616 इंजन न0- HA10AGJHC28501)

4- सीडी-डिलक्स रंग काला, जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं है, चैसिस न0 MBLHA11ERC9B29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!