उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार, मदन व बत्रा सहित पांच विधायकों को मिला मंत्री पद

हमज़ा राव।

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया है। सरकार और संगठन के बीच मंथन के बाद मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पांच पदों को भर दिया गया है। इसके तहत पांच विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए मंत्रियों में खजान दास, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक और भरत चौधरी शामिल हैं। इन सभी नेताओं को देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बताया जा रहा है कि नए चेहरों के चयन में विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों और संगठन में उनकी सक्रियता को प्रमुख आधार बनाया गया है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बाद आखिरकार यह फैसला सामने आया, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

कैबिनेट विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन साधने और संगठन को मजबूती देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!