हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान शुक्रवार को चौकी प्रभारी बाजार अंशुल अग्रवाल की टीम ने चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर जाने वाली नहर पटरी से आरोपी सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी पट्टी चौधरान, जिला बागपत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं कांस्टेबल मनोज डोभाल शामिल रहे।
तीन बहरूपी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाबा के भेष में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना दिखाकर स्थानीय लोगों व यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे, जिससे मौके पर भीड़ एकत्र हो रही थी और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेश तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान पुल जटवाड़ा क्षेत्र से तीनों आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी घोसीपुरा अम्बुबाला थाना पथरी, अर्जुन पुत्र कलमी नाथ निवासी पदार्था धनपुरा थाना पथरी व सेठू पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त।
पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र
कांस्टेबल अरुण कोटनाला।



