हरिद्वार। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान एक अन्य युवक को अवैध चाकू के साथ पकड़ा है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि ज्वालापुर निवासी शहजाद अंसारी ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी स्प्लेंडर बाइक (UK 08 BB 3584) चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने डिजिटल सबूतों और सुरागों की मदद से 12 अप्रैल की रात को नहर पटरी के पास घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी वसीम निवासी सलेमपुर को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चोरी की थी और वह इसे बेचने के लिए जा रहा था।वहीं दूसरी और ऑपरेशन प्रहार के ही अंतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान रानीपुर पुलिस ने जमालपुर खुर्द क्षेत्र से एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी गोपी निवासी सलेमपुर के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी चरण सिंह, कां, संजय बलूनी, सुमन डोभाल,का,कुलदीप शामिल रहे।

