हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अमित कुमार बिट्टू ने निशंक को पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। निशंक ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसके भविष्य को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
Related Posts
आखिरकार शुरू हुआ हरिलोक तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, शहरवासियों को मिलेगी जाम से निजात
Post Views: 274 हरिद्वार। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे के हरिलोक…
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो कार्रवाई में स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार
Post Views: 64 हरिद्वार। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार आक्रामक…
सालो ने किया जीजा पर हथौड़े व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, तोड़ी हाथ की हड्डी
Post Views: 131 हरिद्वार। सामान खरीदने बाजार गए जीजा पर उसी के सालो ने हमला…
