हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अमित कुमार बिट्टू ने निशंक को पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। निशंक ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसके भविष्य को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
Related Posts
लाखों लेने के बाद मुकरा भू-स्वामी, जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप
Post Views: 75 हरिद्वार। जमीन के सौदे में लाखों रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री न…
अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 25 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Post Views: 63 हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने दोपहिया वाहन…
दादूपुर-गोविंदपुर फायरिंग में शामिल बिगड़ैल रईसजादो के गैंग ने अब ज्वालापुर में दिया एक और बड़ी घटना को अंजाम
Post Views: 168 हरिद्वार। बीते कुछ दिनों पूर्व रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दादूपुर-गोविंदपुर में हुई…
