गुड वर्क: एक बार फिर गुम हुए फोन वापस लौटा कर स्वामियों की ख़ुशी का कारण बनी हरिद्वार पुलिस, 152 फ़ोन किए बरामद

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹36 लाख से अधिक बताई जा रही है।

इस सराहनीय कार्य से उन लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई है, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। एसपी सिटी अभय प्रताप व सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी द्वारा मोबाइल फ़ोन उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह बड़ी रिकवरी की।

मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R पोर्टल बेहद कारगर साबित हुआ। पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं।

शनिवार को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी द्वारा स्वयं बरामद मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिस से उनके चेहरे पर ख़ुशी लौट आई। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं। आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है।

पुलिस की अपील:

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। साथ ही मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण:

iPhone – 02

Oppo – 27

Nothing – 08

Samsung – 25

Realme – 29

Mi – 07

Vivo – 32

OnePlus – 16

Infinix – 06

पुलिस टीम:

थाना अध्यक्ष अजय शाह

व0 उ0 नि0 विकास रावत

हे0 का0 विवेक यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!