नशा तस्करों पर काल बनकर टूट रही सिडकुल पुलिस, स्मैक के साथ दो तस्कर चढ़े हत्थे

हरिद्वार। जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सघन चेकिंग और ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद की है। वहीं मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना सिडकुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक इंद्रलोक कॉलोनी स्थित वेदा वेलनेस सेंटर के सामने खाली मैदान के पास मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल अजय शाह।

एसओ सिडकुल अजय शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सिंह नेगी पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बनियाडी, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग व अरुण सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चकोट, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस टीम में:-

थानाध्यक्ष अजय शाह

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत

हेड कांस्टेबल सोहन राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!