हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में गौकशी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा में छापेमारी कर करीब 250 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य आरोपी मौक़े से फरार हो गए। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकरोड़ा में बेरियों पीर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद पांच आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोड़ा को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने लगभग 250 किलो गौमांस, गोवंशीय अवशेष और दो लोहे की छुरियां बरामद कीं। बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कराया गया। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह ने बताया कि मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी
इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार
फरार आरोपी
शेर अली पुत्र इरशाद
इंतजार पुत्र जमशेद
इस्तकार पुत्र जमशेद
कशवर पुत्र मकसूद
सभी निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार बताए गए हैं।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल अजय चंदेल और कांस्टेबल दीपक ममगाईं शामिल रहे।
