हरिद्वार। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग और 14 मासूम बच्चों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बढ़ती गर्मी के इस मौसम में जिले में दोबारा ऐसा कोई हादसा न हो।

इसके लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी अफसरों को फील्ड में उतरकर तुरंत चेकिंग करने के कड़े आदेश दिए हैं।एसएसपी के निर्देशानुसार, जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटलों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य व्यावसायिक व सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इस दौरान आग बुझाने वाले उपकरणों की कार्यशीलता को परखा जाएगा और आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण होगा। कप्तान ने साफ चेतावनी दी है कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

आम जनता से भी सावधानी बरतने की अपील

इस अभियान के साथ-साथ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आम जनता से भी विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोग अपने घरों और दुकानों में बिजली के उपकरणों, गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतें। इसके साथ ही किसी भी तरह की अग्नि दुर्घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड या नजदीकी पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!