भीषण गर्मी व उमस से बिजली उपभोक्ता बेहाल, कैश काउंटर हॉल में पंखे ठप

हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच जहां ऊर्जा निगम के अधिकारी कार्यालयों और सरकारी वाहनों में एसी की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, वहीं बिजली बिल जमा कराने आने वाले उपभोक्ताओं को बिना पंखे और पर्याप्त सुविधाओं के कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड के अधीन आर्यनगर स्थित सब डिवीजन प्रथम कार्यालय में उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी उमस के बिच काम करने को मज़बूर है।

गौरतलब है कि कार्यालय में बिजली बिल जमा कराने, नए कनेक्शन लेने और नामांतरण संबंधी आदि कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचते हैं। लेकिन कैश काउंटर हॉल में एसी की व्यवस्था नहीं होने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंखे लगे है लेकिन वह भी काम नहीं कर रहे। जिस कारण उपभोक्ता कतार में खडे हो पसीने से तर-बतर हो जाते है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग आम लोगों से समय पर बिल जमा कराने की अपेक्षा तो करता है, लेकिन उन्हीं उपभोक्ताओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। गर्मी और उमस के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ता राम कुमार, निशांत, शमशाद, शाकिर, आरिफ, अरुण व सुरेश सिंह ने कहा कि जब अधिकारियों के कक्षों में एसी की व्यवस्था हो सकती है, तो आम जनता के लिए कैश काउंटर हॉल में भी एसी लगाया जाना चाहिए। ताकि लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!