हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात गठित पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बहादराबाद से सुमननगर की ओर जाने वाले नहर पटरी के कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मस्जिद वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में रानीपुर थाने में आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2024 में सिडकुल थाने में आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मामले में मुकदमे दर्ज है।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह और कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।
