कार्रवाई: नशा तस्करी पर बहादराबाद पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, 17 ग्राम स्मैक बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड व एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान श्मशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र अमजद, निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में:

1. चौकी प्रभारी बाजार विकास रावत

2. कांस्टेबल विवेकानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!