श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महंत को फोन पर मिली धमकी, मुकदमा दर्ज कर कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र से श्रीमहंत हरि गिरि महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी ने मामले में नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी ने तहरीर देते हुए बताया कि 23 नवंबर की शाम को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज को अलग-अलग नम्बर से किसी व्यक्ति द्वारा फ़ोन किया गया। फ़ोन पर व्यक्ति द्वारा अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद अखाड़े के साधु-संतों में चिंता का माहौल बन गया। जिस समय यह धमकी भरे फ़ोन आए तब हरि गिरी महाराज धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वहीं, इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल आई है उसकी पहचान की जा रही है। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!