गणतंत्र दिवस: शहर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज्वालापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के नेतृत्व समाजसेवी शमशाद कुरैशी ने किया। यात्रा में भारी संख्या में युवा एवं शहरवासी मौजूद रहे। दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा से माहौल देशभक्ति में रंगा नजर आया। शमशाद कुरैशी ने कहा कि यह अवसर अनगिनत कुर्बानियों के बाद आया है। हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं।

सोमवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत जटवाड़ापुल से होते हुए दुर्गा चौक, राम चौक, सेक्टर-2, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए रानीपुर मोड़ से वापस आर्यनगर चौक को होते हुए जटवाड़ापुल पर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी शमशाद कुरैशी ने किया। यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकाली गई तिरंगा यात्रा से माहौल देशभक्ति में रंगा हुआ नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। इस मौक़े पर शमशाद कुरैशी ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही देश आज स्वतंत्र है और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने तिरंगे को देश की आन-बान-शान बताते हुए इसे वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन व शहरवासियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!