कार्रवाई: नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश, घायल अवस्था में बीएचईएल के जंगल में छोड़ा, रानीपुर पुलिस ने दबोचा आरोपी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से मारपीट कर उसे बीएचईएल के जंगल में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, चार अगस्त को सेक्टर-4 केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल के पास जंगल और झाड़ियों में एक नाबालिग किशोरी घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बाद में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें मामले से अवगत कराया। किशोरी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि तीन अगस्त को एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर उसे बीएचईएल के जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर रानीपुर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शेखर उर्फ सनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने आठ अगस्त को पुराने पथरी पावर हाउस के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेखर उर्फ सनोज पुत्र यशपाल, मूल रूप से ग्राम मिलक जहांगीराबाद, थाना धामपुर, बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, हरिद्वार में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 20-21 वर्ष बताई गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस टीम में:-

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी

उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी

अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल

कांस्टेबल गंभीर तोमर

कांस्टेबल प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!