हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि  14 सितंबर को सलेमपुर महदूद निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर एक अज्ञात व्यक्ति पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में तलाश और जानकारी जुटाते हुए उसी दिन आरोपी को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में 

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गंभीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!