हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दो अक्टूबर को पंकज कुमार सिंह की एक्टिवा चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आकाश पुत्र बिरजू निवासी गली नंबर-2, टिबड़ी, रानीपुर को हिल बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हसलवीर सिंह और कांस्टेबल अजय पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!