स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 10 बसे सीज 50 के चालान

हरिद्वार। जनपद में स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार को चंडी चौक व बहादराबाद क्षेत्र में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न अभियोगों में बंद किया गया। वहीं, 50 से अधिक बसों का चालान किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत सोमवार को एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में टीम द्वारा स्लीपर बसों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न अभियोगों में बंद किया गया व 50 से अधिक बसों का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने बसों में ओवरलोडिंग, बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन, परमिट की वैधता, ड्राइविंग लाइसेंस एवं चालक से जुड़े दस्तावेज, फिटनेस व बीमा, साथ ही यात्रियों की सूची की भी जांच की। कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी इत्यादि मार्गों पर नियमों का पालन किए बिना संचालित होती मिलीं। जिन पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने बताया कि यात्री सुरक्षा और बस संचालन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी सख़्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!