बंद फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला मजदूर, क्षेत्र में फैली सनसनी

हरिद्वार। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की बंद पड़ी एक फैक्ट्री के भीतर गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री परिसर में पहुंचे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (35) निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव में चल रहा था। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। एसओ सिडकुल अजय शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!