ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: स्मैक की तस्करी करते एक गिरफ्तार, भेजा जेल

हरिद्वार। नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई जारी है। देवभूमि ड्रग्स फ्री अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर जनपदभर में नशे के खिलाफ देवभूमि ड्रग फ्री अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस को उसके कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन व 370 रूपए बरामद हुए। पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम ताहिर पुत्र इनाम निवासी टरनल रोड क्लेमनटाउन देहरादून, स्थायी निवासी कैलाशपुर थाना गागलेहड़ी, जनपद सहारनपुर बताया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी, कोतवाली गंगनहर।

वहीं, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ताहिर के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!