नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

हरिद्वार। कोतवाली खानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।29 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर बताया था कि कुछ युवकों ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।इस प्रकरण में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि अन्य दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा के पास ग्राम खुशीपुरा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि इसी मामले में शुरुआती स्तर पर लापरवाही सामने आने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

रासिम पुत्र लतीफ (21 वर्ष)

रिहान पुत्र नौसाद (18 वर्ष), निवासी ग्राम जोग्गावाला

पुलिस टीम

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसूर अली, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह व कांस्टेबल हरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!