ज्वालापुर की एक सब डिवीजन में दलाल का दबदबा, उपभोक्ता और कर्मचारी दोनों परेशान

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित एक सब डिवीजन में इन दिनों एक कथित दलाल का दबदबा चर्चा का विषय बना हुआ है। हालात यह हैं कि उसके दखल से न केवल उपभोक्ता बल्कि विभागीय कर्मचारी भी परेशान नजर आ रहे हैं। आरोप है कि दलाल खुद को विभाग का “मालिक” बताता है और एक भाजपा विधायक का नाम लेकर अवैध कार्यों के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाता है। दलाल का विभाग में इस कदर प्रभाव है कि उसके पहुंचते ही दफ्तर में खातिरदारी शुरू हो जाती है। सब डिवीजन के उच्च अधिकारी उस पर “मेहरबान” है जिसके चलते उसका हर काम आसानी से हो जाता है।

बताया जा रहा है कि वह नए बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करता है। इतना ही नहीं, बकाया बिल के चलते काटे गए कनेक्शन को जोड़ने के नाम पर भी उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठे जाते हैं। पैसे ऐठने के बाद वह अपने करीबी अधिकारी को फोन कर कनेक्शन दोबारा जुड़वा देता है। मार्च माह में इस तरह की गतिविधियों से उसने मोटी कमाई की जिससे विभाग की छवि भी ख़राब हुई। यही नहीं वह बिजली चोरी के मामलों में भी कथित तौर पर हस्तक्षेप करता है और लोड कम कराने या मामला रफा-दफा कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से भारी रकम वसूलता है। इन दिनों उसने हज्जाबान, कस्साबान सहित कुछ इलाकों में अपने पांव पसारे हुए है, जहां-जहां विभाग उपभोक्ताओं के घरों से मीटर उतार कर विद्युत पोल पर लगा रहा है वहीं वो मीटर रुकवाने के नाम पर वसूली अभियान चला रहा है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!