एफडीआर रिलीज करने के नाम पर 15 हज़ार की रिश्वत लेते एकाउन्टेंन्ट गिरफ्तार

सतर्कता टीम की एक और कार्रवाई से हड़कंप

अल्मोड़ा। जनपद के विकास खंड लमगड़ा कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर से जुड़ी एफडीआर रिलीज कराने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे मांगने का आरोप था।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत 3 लाख रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर रिलीज करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। बुधवार को टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में ही शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!