रुड़की में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में गौकशी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 120 किलो भैंस वंशीय मांस और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार सोमवार को कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि मच्छी मोहल्ला स्थित सरकारी कुएं के पास अवैध रूप से भैंस का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय के निर्देश पर चौकी प्रभारी सौत-बी आनंद मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से उमर गुल पुत्र फुरकान, निवासी मच्छी मोहल्ला, कोतवाली रुड़की तथा अफजल पुत्र सगीर, निवासी रामपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 120 किलो भैंस वंशीय मांस एवं पशु कटान के औजार बरामद किए गए।

कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-

उमर गुल पुत्र फुरकान, निवासी मच्छी मोहल्ला, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

अफजल पुत्र सगीर, निवासी रामपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी:-

120 किलो भैंस वंशीय मांस

पशु कटान के औजार

पुलिस टीम:-

चौकी प्रभारी सौत-बी आनंद मेहरा

कांस्टेबल सुरेश तोमर

कांस्टेबल इतेन्द्र ध्यानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!