ज्वालापुर में विद्युत विभाग का वसूली व समाधान शिविर आयोजित, दो लाख रुपये से अधिक की वसूली

राहत अंसारी।

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित आंबेडकर चौक के पास अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत बकायेदारों से लगभग दो लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। यह शिविर उपखण्ड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

फ़ाइल फोटो: उपखंड अधिकारी अर्चना, अवर अभियंता मुकेश रवि व अन्य।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए विभाग ने लगभग 20 बिजली कनेक्शन काटे। इस अवसर पर अवर अभियंता मुकेश रवि ने बताया कि विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय पर अपना बकाया बिजली बिल जमा करें। शिविर में विभागीय कर्मचारियों में लाइनमैन श्रवण कुमार गिरी, सुशील कुमार, फरमान राव, संजय चौहान, अतुल कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!