एक बार फिर चली एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस, कई के ट्रांसफर

हरिद्वार। पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को कलियर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कलियर के एसओ रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी नियुक्त किया गया है। पथरी के एसओ मनोज नौटियाल और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा, पथरी के एसएसआई यशवीर नेगी को भिक्कमपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!