ऑपरेशन कालनेमी: सात बहरूपिये बाबाओं पर ज्वालापुर पुलिस ने कसी नकेल, किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। जनपद में ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। तंत्र विद्या एवं जादू टोने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फ़साने वाले सात बहरूपिये बाबाओं को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से ऐसे फ़र्ज़ी बाबा बन घूम रहे बहरूपियों में हड़कंप मच गया।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस फ़र्ज़ी बाबाओं पर नकेल कसने में लगी है। इसी क्रम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने सात फ़र्ज़ी बाबाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह सभी जादू-टोना व तंत्र विद्या के नाम पर आमजन को आकृषित कर रहे थे। जिसपर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के निर्देश पर एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार, रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय व बाजार चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम ने सातों बहरूपियों को गिरफ्तार किया और कोतवाली लें आए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण (बाबा):-

1. पीर मोहम्मद शाह पुत्र बिंदुषा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर शहंशाह बाद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी-ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

2. रमेश गिरी पुत्र ओम प्रकाश शर्मा उम्र 67 वर्ष निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

3. मनोज पुत्र रिशिपाल उम्र 40 वर्ष निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

4. सनी कुमार देव पुत्र लेखू दास उम्र 47 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

5. चन्दन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम उपरारी अल्मोड़ा हर निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

6. अशोक कुमार पुत्र गणेश चंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी खुर्जा उस्मान खान अहीर पाड़ा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार

7. रतन वीर सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी जवान बुलंदशहर खुर्जा उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम में:-

1. एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार

2. रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय

3. बाजार चौकी प्रभारी राकेश कुमार

4. कांस्टेबल अरुण कोटला

5. कांस्टेबल अंकुर चौधरी

6. कांस्टेबल महावीर पुण्डीर

7. कांस्टेबल दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!