शक्ति फाउंडेशन की पहल: स्कूल जा-जाकर स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को कर रहे जागरूक, खानपान से होने वाले नुकसान व फायदों की दे रहे जानकारी

हरिद्वार। एक शक्ति फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को खाने-पिने से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों को कलर्स, पैन भी वितरित किए गए। यह जागरूकता अभियान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

शुक्रवार को बहादराबाद क्षेत्र के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक शक्ति फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर फाउंडेशन की संस्थापक शालिनी शर्मा ने बच्चों खान-पान से संबंधित जानकारी दी और बताया कि किन चीजों से वह बीमार हो सकते है तथा किन चीजों को खाने से वह अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते है या मस्तिष्क का विकास कर सकते हैं। शालिनी शर्मा ने बताया कि बच्चों को अच्छे खान पान की जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि क्या चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वह अलग-अलग विद्यालयों में जाकर बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर संगीता रावत, मेघा, हिमांशु व प्रवीण कपिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!