कार्यक्रम: राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर क़ृषि के प्रति किसानों को किया जागरूक

बहादराबाद। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर शांतरशाह गांव में कृषि मौसम सेवा परियोजना आईआईटी रुड़की ने समेकित विकास परियोजना, प्रिंस पाइप और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। और किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें कृषि से जुड़े कई विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान सुरुचि सैनी ने विशेषज्ञों और फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और किसानों के आर्थिक रूप से मजबूत होने से ही देश आर्थिक रूप से सशक्त होगा। वही उन्होंने कहा कि जहाँ करोड़ों लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों के योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन अन्नदाताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

वहीं, अंबुजा परियोजना के अधिकारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। संस्था का मानना है कि सही जानकारी किसानों को मजबूत बनाती है, इसलिए हर साल किसान दिवस पर ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान रोहताश कुमार, उमेश कुमार, सक्सेना, भावना पंत, रेनू,अंबुजा फाउंडेशन की ओर से शैलेश श्रीवास्तव, राहुल बडोनी,दिनेश,सोनिया,राज सिंह अनिका सैनी, प्रधान पति आदित्य राज सैनी, प्रधानाचार्य चंद्र प्रताप सैनी,जॉनी सैनी, बृजेश कुमार, सुभाष सैनी, रजत कुमार, सतीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!