सेक्टर-4 बना वाहन चोरों का हॉटस्पॉट,पीठ बाजार पार्किंग से दो बाइक चोरी

हरिद्वार।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं लें रहा है। सेक्टर 4 पीठ बाजार में चोर बेखौफ होकर कर मोटरसाइकिल चोरी कर रहे है। अब तक दो मोटरसाइकिल पर हाथ साफ किया जा चूका है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतो के आधार पर अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सोवेन्द्रर सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी रावली महदूद चौक मार्केट ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि 9 नवंबर की शाम सेक्टर 4 पीठ में गया था।बाईक पार्किग मे खडी कर कर सामान खरिदने चला गया जब वापस लौटा तो बाइक पार्किंग से गायब मिली।वही दूसरी और राजकुमार पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम सूर्यानगर मकान न0 21 रोशनाबाद ने बताया कि 2 नवंबर दिन रविवार को पीठ बाजार सब्जी लेने गया था जब वापस आया तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।रानीपुर कोतवाली प्रभारी शान्ति कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!