खुलासा: तमंचे की नोक पर लूट करने वाले चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, लुटे गए माल सहित तमंचा व चाकू बरामद

हरिद्वार। शहर के पॉश इलाके में तमंचे के दम पर युवक से स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात का रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी 19 से 21 वर्ष की उम्र के हैं और लूट की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ घूम रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स, नकदी, देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई की रात सीतापुर निवासी सौरभ सती अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से आए चार स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स तथा पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली रानीपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट खंगाले। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मुख्य मार्गों से बचते हुए गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनके स्थानीय होने की आशंका मजबूत हुई।

लगातार प्रयासों के बीच पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध युवकों को स्कूटी सहित रोक लिया गया। स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया, जिसमें यह वही स्कूटी निकली जो सौरभ सती से लूटी गई थी।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकदी बरामद हुई। वहीं एक आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस, जबकि दूसरे के पास से चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लूट के बाद स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे इस्तेमाल कर रहे थे और दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की मुस्तैदी से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पकड़े गए युवकों का विवरण:-

1- कार्तिक सैनी पुत्र कमल सैनी निवासी- ऋषिकुल थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष ।

2- शिवांश उर्फ विलन पुत्र जगदीश निवासी वेद सिटी अहमदपुर ग्रांट थाना बहादराबाद हरिवार उम्र-21 वर्ष

3- लक्की पुत्र रमेश चंद्र निवासी सिया कॉलोनी राजा गार्डन थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष

4- वंश चंचल पुत्र बिट्टू चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

बरामदगी:-

 01 स्कूटी UK 08 AS 7196 ( आरोपी लक्की से बरामद

 एक पर्स जिसमे (500X4=2000, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड) (आरोपी लक्की से बरामद)

 एक मोबाईल IQOO मार्का ( आरोपी कार्तिक से बरामद)

 एक अदद स्कूटी UK 08 BJ 8816 घटना में प्रयुक्त (आरोपी कार्तिक से बरामद

 एक देशी तमंचा 315 बोर, व 01 जिन्दा कारतूस (आरोपी शिवांश उर्फ विलन से बरामद)

 एक चाकू (वंश से बरामद)

पुलिस टीम:-

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी

2- उ0नि0 चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

4- कानि0 विवेक गुसाई

4- कानि0 प्रेम सिंह दानू

5- कानि0 हरीश राणा

6- का उदय चौहान

7- कानि0 नवीन क्षेत्री

सी0आई0यू0 टीम:-

1- प्रभारी सी0आई0यू0 नरेन्द्र सिंह बिष्ट

2- कानि0 वसीम

3- कानि0 हरवीर

4- कानि0 दीप गौड

5- कानि0 नरेन्द्र

6- कानि0 उमेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!