हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तत्काल तबादले

हरिद्वार। कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने  जनपद में बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कुल 15 अधिकारियों के तबादले किए है। तबादला आदेश के अंतर्गत पुलिस लाइन, विभिन्न कोतवाली, थाना, शाखाओं एवं विशेष इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टि से यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रवीन कोश्यारी को पुलिस लाइन से कोतवाली लक्सर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव रौथाण को लक्सर से कोतवाली भगवानपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव को एसओजी शाखा से कोतवाली गंगनहर, निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को कोतवाली रूड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त कई निरीक्षकों को कोतवाली गंगनहर, रानीपुर, रुड़की, कनखल, सिडकुल, भगवानपुर एवं खानपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों की कमान दी गई है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी थानाध्यक्ष व शाखाओं में फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!