किशोरियों के अपहरण मामले में दो दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई पोक्सो व दुष्कर्म की धारा

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दो किशोरियों के अपहरण के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दोनों गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार बीते 17 नवम्बर को सिडकुल थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा थाने में शिकायत की गई थी। सिडकुल पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की गई। किशोरियों की तलाश के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक मिनाक्षी बिष्ट को सौंपी गई।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद करते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजा सैनी पुत्र समै सिंह व संदीप कुमार पुत्र जगपाल निवासीगण बादशाहपुर थाना मंडावर, जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश बताया। वहीं, एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। बरामद किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मुकदमे में युवकों के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक मिनाक्षी बिष्ट व हे.का. सुनील सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!