नशा माफियाओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख से अधिक कीमत की स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार 

हरिद्वार। देवभूमि को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के दौरान 55 लाख 80 हजार रुपये से अधिक कीमत की 186 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

एसएसपी डोबाल के निर्देश पर समूचे जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी मंगलौर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 186 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की अनुमानित कीमत 55 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नावेद पुत्र असगर निवासी ग्राम पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर हरिद्वार बताया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्मैक बरामदगी के बाद आरोपी नावेद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में:-

व0उ0नि0 रफत अली, उ0नि0 बलवीर सिह, अ0उ0नि0 गजपाल राम, हे0कानि0 अशोक मलिक, हे0कानि0 श्यामबाबू, कानि0 रविन्द्र और कानि0 मनीष शामिल थे। पुलिस कप्तान ने टीम के इस प्रयास की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!