हरिद्वार।पथरी थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शौकीन उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी के कब्जे से 08.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पथरी थानअध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। रविवार को पुलिस टीम गन्ना तोल केंद्र, धनपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 08.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी की पहचान शौकीन उर्फ सुक्खा पुत्र कासिम लाल (32 वर्ष) निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक विपिन कुमार, चौकी प्रभारी फेरूपुर
कांस्टेबल रविन्द्र
कांस्टेबल विरेन्द्र
