ज्वालापुर पुलिस ने शिक्षकों को पढ़ाया चाइनीज मांझा छोड़ने का पाठ

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में चाइनीज मांझे के खतरे के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज,ज्वालापुर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य खतरनाक चाइनीज मांझे के उपयोग और बिक्री से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों, खासकर छात्रों को जागरूक करना था।

 

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा के मार्गदर्शन में रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य नागरिकों को बैनर के माध्यम से चाइनीज मांझे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में बताया।ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पुलिस ने सभी उपस्थित लोगों से पतंगबाजी के दौरान इस प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करने की अपील की। इसके साथ ही, नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।इस जागरूकता कार्यक्रम में

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा,

रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय,

का0 अमित गौड

का0 संजय रावत

का0 सुनील शर्मा ,स्थानीय पार्षद, राजकीय इंटर कॉलेज ज्वालापुर के प्रधानाचार्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!