हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में आज हिंदी विभाग के तत्वावधान में एक गरिमामयी हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुनील पाठक, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उत्तराखंड तथा हिंदी सलाहकार समिति, गमन संथाल, भारत सरकार के प्रतिष्ठित सदस्य ने उपस्थित होकर साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया।गोष्ठी के दौरान डॉ. पाठक ने हिंदी भाषा की व्यापकता, उसकी संस्कृतनिष्ठ धारा, समकालीन चुनौतियों तथा साहित्य के सामाजिक दायित्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना की धड़कन है। युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना समय की आवश्यकता है।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं सभी संकाय सदस्यों ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं, बल्कि भाषा की संवृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यार्थियों ने ध्यान पूर्वक विषय को सुना। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग डा अर्चना केद्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।
Related Posts
पदोन्नति व अवकाश संबंधी मांगों को लेकर शिक्षक एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
Post Views: 63 हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला…
मीटर को उतार कर खंभे पर लगाने गई ऊर्जा विभाग की टीम से नोकझोंक, उपभोक्ताओं ने तोड़े मीटर
Post Views: 162 हरिद्वार। ज्वालापुर में उपभोक्ताओ द्वारा मीटर खंभे पर लगाए जाने का विरोध…
गौकशी के विरुद्ध कलियर पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Post Views: 196 सैफ सलमानी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद…
