फर्जी दस्तावेजों के सहारे अदालत को गुमराह कर दिलाई जा रही थी जमानत, गिरोह का मास्टरमाइंड सरगना ज्वालापुर निवासी सरफराज सहित दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में पेशेवर जमानती गिरोह के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंग के कथित सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि CJM कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में 23 मार्च को सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर कमलेश, उज्ज्वल और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह की गहराई से पड़ताल की और गुरुवार को कथित सरगना सरफराज और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सरफराज दस्तावेजों में हेरफेर कर जमानत का पूरा खेल संचालित करता था।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित एक मुकदमे में फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत दिलाई। जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात किसी अन्य व्यक्ति के निकले, जिसे इस पूरे मामले की जानकारी तक नहीं थी। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य और शपथपत्र के जरिए न्यायालय को गुमराह किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई संदिग्ध दस्तावेज और पहले जेल भेजे गए आरोपियों के मोबाइल भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सरफराज पुत्र उमरदराज, निवासी मोहल्ला चौहानान, कोतवाली ज्वालापुर

सतीश पुत्र यशपाल, निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना पथरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!