अभी-अभी: कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत कई घायल 

टिहरी। जनपद के नरेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुःखद घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से सवार बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे है।

एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। बस में करीब 28 यात्री सवार थे। बस में सभी गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई कि जनपद के नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के कुंजापूरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बस में 28 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। 17 लोग सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!