नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 

रूडकी। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बीते 21 अप्रैल को भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह व एसएसआई रमेश सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके के आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, साथ ही मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों व मेहनत के चलते शनिवार को पुलिस ने बिजनौर जनपद से आरोपी मोहित कुमार (19) को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। इसके अगले ही दिन रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को भी गिरफ्तार कर दूसरी बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

फ़ाइल फोटो: भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि दोनों बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. मोहित कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उम्र 19 साल

2. नितीश उर्फ मन्नू पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर

पुलिस टीम:-

1. अ0उ0नि0 अखिलेश कुमार

2. का. संजय कुमार

3. का. उबैद

4. म. पीआरडी गुलशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!