भ्रष्ट कर्मचारियों पर सख्त हुआ ऊर्जा विभाग, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपनल कर्मचारी का ट्रांसफर

हरिद्वार। अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने विभाग में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार में कथित रूप से संलिप्त उपनल कर्मचारी मुकेश वर्मा का तबादला कड़च्छ बिजली घर से इंद्रलोक कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और विभाग की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिशासी अभियंता रवि कुमार अपनी ईमानदार, पारदर्शी और सख्त कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। वह न केवल आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हैं, बल्कि मौके पर समाधान कराने के लिए भी जाने जाते हैं। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और विभागीय अनुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका को सराहा जा रहा है। रवि कुमार भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ी है और कार्यप्रणाली में भी सुधार देखने को मिल रहा है। जनता के बीच भी उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि कुमार जैसे अधिकारी विभाग की छवि सुधारने के साथ-साथ जनता का भरोसा भी मजबूत कर रहे हैं। वहीं, हालिया कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन कायम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!