दीपांशु शर्मा बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व जिला महामंत्री एवं युवा भाजपा नेता दीपांशु शर्मा को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की संस्तुति पर की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपांशु शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर दीपांशु शर्मा ने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है और वर्ष 2027 की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!