भ्रष्टाचार: ऊर्जा निगम का ‘चहेता’ ठेकेदार फिर सवालों में, बारिश में ढही बिजलीघर की दीवार

हरिद्वार। ऊर्जा निगम के चहेते एक ठेकेदार के द्वारा कराए गए निर्माण कार्य खूब चर्चाओं में है। ताज़ा मामला ज्वालापुर के जट्टवाड़ा पुल स्थित बिजलीघर से सामने आया है। जिसके बाद से ठेकेदार की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बिजली घर की चारदीवारी गुरुवार सुबह बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की और मजबूती के लिए दिवार के बीच में आवश्यक आरसीसी कॉलम तक नहीं बनाए गए, जिसके चलते दीवार मामूली बारिश का दबाव भी नहीं झेल सकी और गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि ऊर्जा निगम के इस चहेते ठेकेदार के द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है, कई जगह खामियां भी सामने आ रही है लेकिन इसके बावज़ूद भी ऊर्जा निगम ठेकेदार पर मेहरबान है। वहीं, शहरवासियों ने मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई व उसका भुगतान रोकने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी ने कहा कि दिवार का निर्माण कार्य कराया जाएगा, साथ ही दिवार के गिरने के कारणों की भी जांच कराएगे, यदि लापरवाही सामने आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!