हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। गुरुवार रात टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुभाष नगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद, निवासी गायत्री विहार, सराय रोड ज्वालापुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.45 ग्राम स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद हुए।पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी स्मैक, चरस और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट  में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में

प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल आलोक नेगी, रवि चौहान और नरेंद्र राणा शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!