एसएसपी के निर्देश पर अलर्ट मोड़ पर हरिद्वार पुलिस, सिटी क्षेत्र से लेकर देहात तक सघन चेकिंग अभियान जारी

हरिद्वार। दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद से जनपद में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। आमजन की सुरक्षा को लेकर बॉर्डर से लेकर सभी थानों-कोतवाली क्षेत्र में वाहनों एवं संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है।

शनिवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान उनकी आईडी भी चेक की गई। दिल्ली में हुए धमाके के बाद से हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। नरसन बॉर्डर पर भी आने वाले वाहनों के चेकिंग जारी है।

वहीं, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गो व चौराहो पर पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है। संदिग्ध वाहनों, वस्तुओं एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व घाटों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!