नशे के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस का अभियान जारी, 4.5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी से नशा तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजे की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा व एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय की अगुवाई वाली टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04.530 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर बताया।

फ़ाइल फोटो: प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

फ़ाइल फोटो: रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय।

पुलिस टीम में:-

1. रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय

2. का. सुनील शर्मा

3. का. अर्जुन चौहान

सट्टा खेलते एक धरा

हरिद्वार। सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए ज्वालापुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सादाब पुत्र मुर्तज़ा निवासी कस्साबान ज्वालापुर बताया। एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन व 3100 रुपए बरामद हुए है। जुआ अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में का. अनिल चौहान व का. शमशेर राठौर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!